Link copied!

Emergency Fund Calculator: मुसीबत के लिए कितने पैसे चाहिए?

Emergency Fund Calculator

🚑 आपको बैंक में कम से कम कितना पैसा रखना चाहिए? जानें यहाँ।

📋 Monthly Fixed Expenses

Emergency Fund Calculator: मुसीबत के समय का असली साथी (2026 Guide)

ज़रा सोचिये... आज शाम को आपके बॉस बुलाकर कहें—"Sorry, कल से ऑफिस आने की ज़रूरत नहीं है।"
या घर में अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए और डॉक्टर बोले—"शाम तक ₹2 लाख जमा करने होंगे।"

क्या आपके बैंक खाते में इतने पैसे हैं कि आप बिना किसी से उधार मांगे, बिना अपनी SIP तोड़े, और बिना क्रेडिट कार्ड घिसे अगले 6 महीने तक अपना घर चला सकें?

अगर जवाब "ना" है, तो आप एक बहुत बड़े खतरे के साथ जी रहे हैं।
इसे ही ठीक करने के लिए होता है Emergency Fund (आपातकालीन कोष)। यह कोई निवेश नहीं है, यह आपकी "आर्थिक ऑक्सीजन" है।

📖 इस गाइड में क्या है?

  • Emergency Fund क्या है? (यह सेविंग्स नहीं है)
  • कैलकुलेशन रूल: 3 महीने, 6 महीने या 12 महीने?
  • कहां रखें पैसा? (Savings vs FD vs Liquid Fund)
  • Story: कैसे राहुल ने अपनी नौकरी जाने पर भी 'गोवा ट्रिप' प्लान की?
  • Step-by-Step: जीरो से फंड कैसे बनाएं?
  • Vivek Bhai ki Ray: लिक्विडिटी का महत्व।
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्या यह सिर्फ 'बचत' (Savings) है?

बिल्कुल नहीं। लोग अक्सर कंफ्यूज होते हैं।

💰 General Savings

यह पैसा किसी "म मकसद" के लिए होता है। जैसे—नया फोन लेना, कार लेना, शादी करना। यह खर्च करने के लिए है।

🛡️ Emergency Fund

यह पैसा "कभी खर्च न करने" के लिए है। इसे सिर्फ तब छूना है जब जीवन-मरण का सवाल हो या इनकम बंद हो जाए।

थंब रूल: आपको कितने पैसे चाहिए?

हर इंसान की ज़रूरत अलग है। OneHisaab Calculator आपके खर्चों को जोड़कर सही राशि बताता है। लेकिन बेसिक रूल यह है:

आपकी स्थिति (Profile) फंड साइज़ (Fund Size) क्यों?
Single / Bachelor
(No Dependents)
3 महीने का खर्च जिम्मेदारी कम है, रिस्क कम है।
Married
(Working Spouse)
6 महीने का खर्च अगर एक की जॉब गई, तो दूसरा संभाल लेगा।
Married (Single Income)
(Kids + EMI)
12 महीने का खर्च रिस्क बहुत ज्यादा है। रिकवरी में टाइम लगेगा।
Freelancer / Business
(Unstable Income)
12+ महीने का खर्च इनकम की कोई गारंटी नहीं होती।

Note: खर्च = (EMI + Rent + Food + Bills + School Fees). इसमें शॉपिंग और मूवी का खर्चा न जोड़ें।

💡 सच्ची कहानी: राहुल की समझदारी

2023 में जब Tech Layoffs (छंटनी) चल रही थी, राहुल और उसका दोस्त विकास, दोनों की नौकरी एक साथ गई।

🔴 विकास (No Fund): उसके पास सेविंग्स के नाम पर कुछ नहीं था, सिर्फ EMI थी। उसे तुरंत अपनी कार बेचनी पड़ी और गाँव वापस जाना पड़ा। वो डिप्रेशन में आ गया और हड़बड़ी में कम सैलरी वाली जॉब ज्वाइन कर ली।

🟢 राहुल (Emergency Fund): राहुल ने OneHisaab कैलकुलेटर से हिसाब लगाकर ₹3 लाख (6 महीने का खर्च) अलग रखा था।
उसने क्या किया? उसने 1 महीना आराम किया, स्किल्स अपग्रेड कीं, और 3 महीने बाद 40% हाईक (Hike) के साथ नई जॉब ज्वाइन की।

सबक: Emergency Fund आपको सिर्फ पैसे नहीं देता, यह आपको "ना कहने की ताकत" (Power to say No) देता है। आप मजबूरी में फैसले नहीं लेते।

पैसे कहाँ रखें? (Location Strategy)

बहुत लोग गलती करते हैं—या तो सारा पैसा सेविंग्स अकाउंट में रखते हैं (जहाँ खर्च हो जाता है) या शेयर मार्किट में लगा देते हैं (जहाँ डूब सकता है)। सही तरीका यह है:

Level 1: घर पर कैश (10%)

₹10,000 - ₹20,000 घर पर कैश रखें। (ATM बंद होने या रात-बिरात के लिए)।

Level 2: Sweep-in FD / Auto-Sweep (40%)

इसे अपने बैंक में एक्टिवेट कराएं। यह FD जैसा ब्याज देता है, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर डेबिट कार्ड से पैसे निकल जाते हैं। बिना FD तोड़े।

Level 3: Liquid Mutual Funds (50%)

यह सेविंग्स अकाउंट से ज्यादा रिटर्न (6.5% - 7%) देते हैं और 24 घंटे में पैसा बैंक में आ जाता है। यह पैसे को आपकी नज़रों से दूर भी रखता है ताकि आप खर्च न करें।

EXPERT OPINION

🤵 Vivek Bhai ki Ray (विवेक भाई की सलाह)

एक सवाल जो अक्सर लोग पूछते हैं: "क्या मैं Credit Card को इमरजेंसी फंड मान सकता हूँ?"

जवाब है: नहीं! ❌
क्रेडिट कार्ड "उधारी" है, "पूंजी" नहीं। अगर जॉब चली गई, तो क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भरोगे? बैंक 40% ब्याज वसूलेगा और आप कर्ज़ के दलदल (Debt Trap) में फंस जाएंगे।

Emergency Fund को Insurance की तरह समझें। इससे रिटर्न की उम्मीद न रखें, बस सेफ्टी देखें।

फाइनेंशियल सेफ्टी टूल्स 👇

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्या मुझे एक साथ पैसे जमा करने होंगे? +

नहीं। अगर आपके पास अभी जीरो सेविंग है, तो घबराएं नहीं। SIP की तरह हर महीने अपनी सैलरी का 10% या 20% अलग रखना शुरू करें। पहले 1 महीने का फंड बनाएं, फिर 3 महीने का। इसमें 1-2 साल लग सकते हैं, और यह सामान्य है।

क्या मैं इसे शादी या वेकेशन के लिए यूज़ कर सकता हूँ? +

बिल्कुल नहीं! 🚫 यह पैसा सिर्फ "Emegerncy" के लिए है। शादी या घूमने के लिए आप अलग से "Sinking Fund" या RD शुरू करें। अगर आप इमरजेंसी फंड को मज़े के लिए खर्च कर देंगे, तो मुसीबत के समय हाथ खाली रह जाएंगे।

क्या हेल्थ इंश्योरेंस होने के बाद भी फंड चाहिए? +

हाँ। हेल्थ इंश्योरेंस अस्पताल का बिल भरता है, लेकिन वो आपकी नौकरी जाने पर घर का किराया या बच्चों की स्कूल फीस नहीं भरेगा। और कई बार इंश्योरेंस क्लेम मिलने में टाइम लगता है (Reimbursement), तब आपको कैश की ज़रूरत पड़ती है।


Disclaimer: This calculator provides an estimate based on standard financial planning principles. Your personal situation may require a larger or smaller fund.

Vivek Hardaha - Finance Expert
Vivek Hardaha
M.Sc (CS), MA, BA (Econ)
Web & Finance Expert - Since 2014
Comments

Be the first to comment!

Vivek Hardaha
Vivek Hardaha
M.Sc (CS), MA, BA (Econ)
Web & Finance Expert • Since 2014